मुंबई, सितंबर, 2026: शेमारू एंटरटेनमेंट के प्रमुख यू-ट्यूब चैनल शेमारू फिल्मी गाने ने 75 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आँकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह दुनिया के टॉप 10 म्यूज़िक चैनलों में शामिल हो गया है। यह उपलब्धि बताती है कि बॉलीवुड के गाने आज भी अलग-अलग उम्र के लोगों और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
इस खास उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए शेमारू फिल्मी गाने ने “सफर अलग, किस्से अलग… गाने आज भी वही” सोच पर आधारित एक ब्रांड फिल्म जारी की है। फिल्म का विचार है कि हर इंसान की जिंदगी और सफर अलग हो सकता है, लेकिन संगीत आज भी लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है।
ब्रांड फिल्म में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई पल दिखाए गए हैं। इसमें ऑटो में सफर करता एक व्यक्ति, कैब में जाती एक कामकाजी महिला, नाई की दुकान, घर पर पढ़ाई करता एक व्यक्ति, साथ समय बिताता एक जोड़ा और रिटायरमेंट का जश्न जैसे कई पल शामिल हैं। इन सभी कहानियों के बीच “चला जाता हूँ, किसी धुन में” गीत सुनाई देता है। इससे दिखाया गया है कि किस तरह एक ही गाना अलग-अलग लोगों को जोड़ सकता है। इसके बाद 75 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे होने की उपलब्धि दिखाई जाती है।
शेमारू एंटरटेनमेंट के डिजिटल कारोबार के मुख्य परिचालन अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “हिंदी फिल्म संगीत की खास बात यह है कि यह कई पीढ़ियों से लोगों से जुड़ा हुआ है। कई दशक पुराना कोई गाना आज किसी ऐसे व्यक्ति को भी पसंद आ सकता है, जिसने उसे पहले कभी नहीं सुना। वहीं, वही गाना किसी दूसरे व्यक्ति को पुरानी यादों में ले जा सकता है। ७५ मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंचना संगीत के साथ लोगों के लंबे जुड़ाव को दिखाता है। हमारा प्रयास इन गानों, कलाकारों और उनकी कहानियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।”
इस उपलब्धि के साथ उन संगीतकारों और कलाकारों को भी सम्मान दिया जा रहा है, जिन्होंने इन गानों को लोगों की यादों का हिस्सा बनाया है। इसी के तहत शेमारू फिल्मी गाने ‘75 संगीत दिग्गजों का जश्न’ नाम से 15 एपिसोड की नई यू-ट्यूब श्रृंखला शुरू कर रहा है। इस श्रृंखला में हिंदी फिल्म संगीत को खास पहचान देने वाले 75 प्रसिद्ध गायकों, संगीतकारों और गीतकारों को सम्मान दिया जाएगा। हर कड़ी में पांच कलाकारों की कहानी, उनसे जुड़ी खास बातें और उनके यादगार गानों के बारे में बताया जाएगा। यह श्रृंखला दर्शकों को हिंदी फिल्म संगीत के अलग-अलग दौर और उनसे जुड़ी यादों की यात्रा पर ले जाएगी।
शेमारू फिल्मी गाने के संग्रह में 10000 से ज्यादा लोकप्रिय गाने हैं। इसमें 1950 के दशक से लेकर आज तक के हिंदी सिनेमा के गाने शामिल हैं। इसमें ऐसे गाने भी हैं, जिन्हें लोग बचपन से सुनते आए हैं और ऐसे गाने भी हैं जिन्हें आज की नई पीढ़ी पहली बार खोज रही है।शेमारू फिल्मी गाने को हर महीने करीब 300 मिलियन व्यूज़ मिलते हैं। यह शेमारू एंटरटेनमेंट के 100 से ज्यादा यू-ट्यूब चैनलों वाले बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। इस नेटवर्क में बॉलीवुड, क्षेत्रीय मनोरंजन, भक्ति, बच्चों के मनोरंजन और कई अन्य तरह के चैनल शामिल हैं। सभी चैनलों को मिलाकर नेटवर्क को हर महीने करीब ३ बिलियन व्यूज़ मिलते हैं।
ब्रांड फिल्म यहाँ देखें:
Featured Article

