अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल; ज़ी सिनेमा पर ‘भूत बंगला’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 25 अक्टूबर को रात 8 बज
मुंबई, अक्टूबर, 2026: जब अक्षय कुमार की ज़बर्दस्त कॉमिक टाइमिंग मिलती है प्रियदर्शन की कहानी कहने के खास अंदाज़ से, तो हँसी, अफरा-तफरी और मनोरंजन का धमाल होना तय है। अपनी मशहूर जोड़ी के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन। उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर रविवार, 25 अक्टूबर को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है। प्रियदर्शन के अंदाज़ में मची अफरा-तफरी और अक्षय कुमार की बेफिक्र कॉमेडी के साथ यह फिल्म दर्शकों को ऐसे मजेदार सफर पर ले जाएगी, जहाँ एक पल डर लगेगा और अगले ही पल हँसी छूट जाएगी।
अक्षय कुमार के साथ फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता, स्वर्गीय असरानी, राजेश शर्मा और मिथिला पालकर भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे। इतने शानदार कलाकारों की टोली कहानी के मजे को और बढ़ाती है। फिल्म में कुछ ऐसा गड़बड़झाला होता है कि अलौकिक घटनाएँ और मजेदार गलतफहमियाँ एक साधारण-सी शादी को ऐसे रोमांचक सफर में बदल देती हैं, जहाँ हर मोड़ पर कुछ नया देखने को मिलता है।
अक्षय कुमार ने कहा, “भूत बंगला की शूटिंग पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक खूब मजेदार रही। प्रियदर्शन सर के साथ दोबारा काम करना ऐसा लगता है, जैसे अपने घर लौट आया हूँ। वे सेट के माहौल को किसी जश्न में बदल देते हैं। उनके साथ काम करते हुए पता ही नहीं चलता कि कब हँसी का मौका आ जाता है और कब डराने वाला सीन बिल्कुल सही जगह पर असर कर जाता है। मैं कई सालों से परेश जी के साथ काम कर रहा हूँ और जब भी हम दोनों एक ही फ्रेम में होते हैं, तो मुझे पता होता है कि उस दिन खूब धमाल होने वाला है। वामिका के साथ काम करना भी बहुत मजेदार रहा। उनकी ऊर्जा का असर पूरी टीम पर दिखता था और सभी ने जबर्दस्त उत्साह और लगन के साथ काम किया। सेट पर चीखने से कहीं ज्यादा हम हँसते थे। यह ऐसी फिल्म है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। मेरी सलाह है कि कमरे की लाइट थोड़ी धीमी रखें और पास में किसी अपने का हाथ जरूर हो, ताकि डर लगने पर उसे पकड़ सकें। मुझे बहुत खुशी है कि 25 अक्टूबर को ज़ी सिनेमा पर इसका वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर हो रहा है। अब हर कोई अपने घर के आराम से इस धमाल का मजा ले सकेगा। जरूर देखिएगा और पॉपकॉर्न तैयार रखिए।”
वामिका गब्बी ने कहा, “भूत बंगला का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा था। अक्षय सर और परेश जी के साथ स्क्रीन साझा करना और प्रियदर्शन सर के निर्देशन में काम करना मेरे लिए हर दिन कुछ नया सीखने जैसा रहा। सेट पर बहुत अपनापन था और खूब हँसी मजाक होता था। हर सीन में मैंने कुछ नया सीखा, चाहे वह कॉमेडी की टाइमिंग हो, बिना किसी तैयारी के सहज अंदाज़ में काम करना हो या उस पल में पूरी तरह डूब जाना हो। डरावने पलों और सेट पर होने वाले धमाल के बीच हमने खूब मस्ती की और उम्मीद है कि दर्शकों को भी पर्दे पर यह मजा देखने को मिलेगा। फिल्म में रोमांच और ह्यूमर का ऐसा मेल है कि एक पल आप उछल पड़ेंगे और अगले ही पल हँसते-हँसते लोटपोट हो जाएँगे। मुझे बहुत खुशी है कि 25 अक्टूबर को ज़ी सिनेमा पर वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के जरिए यह फिल्म और भी ज्यादा घरों तक पहुँचेगी। इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर देखिएगा और मुझे बताइएगा कि किस सीन ने आपको सबसे ज्यादा चौंकाया।”
प्रियदर्शन ने कहा, “भूत बंगला एक ऐसी फिल्म है, जिसे मैंने बहुत प्यार से बनाया है। इस फिल्म ने मुझे अक्षय के साथ दोबारा काम करने और शानदार कलाकारों की टोली के साथ जुड़ने की खुशी दी। कॉमेडी और हॉरर, दोनों ही ऐसे जॉनर हैं, जिनमें सही टाइमिंग बहुत जरूरी होती है। आपको दर्शकों को हँसाना भी होता है और फिर ऐसा डराना भी कि वो पीछे मुड़कर देखने लगें। कई बार तो ये दोनों चीजें एक ही सीन में करनी होती हैं। अक्षय, परेश, तब्बू, जीशु, राजपाल और वामिका ने अपने अपने किरदारों में शानदार हुनर और ऊर्जा दिखाई। पूरी टीम ने इस अनोखी दुनिया को पर्दे पर जीवंत बनाने के लिए खूब मेहनत की। दर्शकों से मिले प्यार और प्रतिक्रिया ने हमें बहुत खुशी दी है। अब 25 अक्टूबर को ज़ी सिनेमा पर वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ यह फिल्म दर्शकों के घरों तक पहुँच रही है। टेलीविज़न वह जगह है, जहाँ परिवार साथ बैठकर फिल्में देखते हैं और ‘भूत बंगला’ भी इसी तरह साथ मिलकर देखने के लिए बनी है। मैं इस मंच के लिए ज़ी सिनेमा का शुक्रगुजार हूँ और उम्मीद करता हूँ कि हर कोई इसे देखकर खूब मजा लेगा।”
परेश रावल ने कहा, “जब किसी फिल्म में प्रियदर्शन और अक्षय साथ हों, तो आपको पहले से ही पता होता है कि सेट पर खूब हँसी मजाक होने वाला है। ‘भूत बंगला’ भी इससे अलग नहीं थी। हमारे सेट प्रैंक्स और मजेदार हरकतों के लिए मशहूर हैं। सच कहूँ, तो शूटिंग के दौरान सबसे डरावनी बात यही थी कि टेक्स के बीच हम कितना ज्यादा हँसते थे। वामिका के साथ काम करना भी बहुत अच्छा रहा, क्योंकि उन्होंने हर सीन में हम सभी का बखूबी साथ दिया। असल में यह एक बेहद मनोरंजक फिल्म है, जिसमें डर और मस्ती का ऐसा मेल है, जिसका मजा हर उम्र के दर्शक ले सकते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि 25 अक्टूबर को यह फिल्म ज़ी सिनेमा पर आ रही है। उम्मीद है कि परिवार साथ बैठकर डर के पलों और हँसी को मिलकर बाँटेंगे। बस मेरी एक छोटी सी सलाह है, इसे अकेले मत देखिएगा।”
फिल्म की कहानी अर्जुन आचार्य के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। अर्जुन को मंगलपुर कस्बे में एक पुश्तैनी महल विरासत में मिलता है। वह इसी महल में अपनी बहन की शादी करने की योजना बनाता है, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि मंगलपुर एक सदियों पुरानी दहशत भरी कहानी के साये में जी रहा है। स्थानीय लोगों के बीच वधुसुर नाम के एक खौफनाक राक्षस की चर्चा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह दुल्हनों को उनकी शादी की रात से पहले उठा ले जाता है। इसी डर और श्राप के चलते पीढ़ियों से इस कस्बे में शादियाँ नहीं हुई हैं। अर्जुन को बार बार चेतावनी दी जाती है कि किसी भी दुल्हन की जान खतरे में पड़ सकती है, लेकिन अंधविश्वास पर यकीन न करने वाला अर्जुन शादी की तैयारियाँ जारी रखता है। फिर शुरू होती हैं रहस्यमयी घटनाएँ और शादी का पूरा माहौल अचानक बदल जाता है। देखते ही देखते किरदार अलौकिक घटनाओं, मजेदार गलतफहमियों और बेचैन कर देने वाले रहस्यों की ऐसी दुनिया में उलझ जाते हैं, जहाँ कुछ भी वैसा नहीं होता, जैसा दिखाई देता है।
ज़ी सिनेमा पर होने वाला वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर को सीधे दर्शकों के घरों तक लेकर आएगा। परिवार और दोस्तों के साथ मूवी नाइट बिताने का यह शानदार मौका है, जहाँ डरावने सरप्राइज़ भी होंगे और हँसी का ज़बर्दस्त धमाल भी।
देखना न भूलें ‘भूत बंगला’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, रविवार, 25 अक्टूबर को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

