लोड हो रहा है...

जीनस इनोवेशन ने उत्तराखंड में डीलर-डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क मजबूत करते हुए, हरिद्वार में पेश किया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
5 Min Read

उत्तराखंड (हरिद्वार), सितंबर, 2026 : भारत में एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (ईएसएस) और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (आरईएमएस) के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने हाल ही में हरिद्वार में डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर मीट का आयोजन किया। इसमें उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से कंपनी के चैनल पार्टनर्स शामिल हुए। इस मीट का उद्देश्य चैनल पार्टनर्स के साथ जुड़ाव को मजबूत करना और एनर्जी स्टोरेज व हाइब्रिड सोलर सॉल्यूशंस से जुड़े नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को पेश करना था।

इस दौरान, कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया गया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर पेश किया। इसके जरिए जीनस इनोवेशन ने तेजी से बढ़ते बाजारों में इंटेलिजेंट और स्टोरेज-बेस्ड सोलर सॉल्यूशंस की पहुँच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को उजागर किया। कंपनी ने अपने एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ईएसएस) पोर्टफोलियो को भी प्रदर्शित किया। इसमें लिथियम-आयन इन्वर्टर सॉल्यूशन मैक्सीलायन शामिल है। रेसिडेंशियल और कमर्शियल, दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया यह सॉल्यूशन इन्वर्टर और बैटरी को एक कॉम्पैक्ट और इंटीग्रेटेड डिजाइन में जोड़ता है, जिससे बिना रुकावट और मेंटेनेंस-फ्री पॉवर मिलती है। पोर्टफोलियो में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) भी शामिल है, जिसे स्टोरेज एफिशिएंसी, सेफ्टी और बैटरी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस मीट के जरिए जीनस इनोवेशन ने अपने चैनल पार्टनर्स के साथ कंपनी की आगे की योजनाओं पर चर्चा की और सोलर व एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स के बढ़ते पोर्टफोलियो को पेश किया। इस आयोजन के जरिए कंपनी ने भारत के तेजी से बदलते क्लीन एनर्जी बाजार में डीलर्स को नए प्रोडक्ट्स, तकनीकी जानकारी और कारोबार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर अपने फोकस पर भी बात रखी।

इस मौके पर जीनस इनोवेशन लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हर्ष वर्धन शर्मा ने कहा, “हमारे चैनल पार्टनर्स जीनस इनोवेशन की प्रगति में अहम् भूमिका निभाते हैं। भारत में एनर्जी सेक्टर तेजी से डिस्ट्रीब्यूटेड जनरेशन और एनर्जी स्टोरेज की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में, हमारे चैनल नेटवर्क को ऐसी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराना जरूरी है, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ नए बिजनेस अवसर भी तैयार करे।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “हरिद्वार में रूफटॉप सोलर का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इसे सरकारी नीतियों और लोगों के बीच बढ़ती जागरूकता से भी बढ़ावा मिल रहा है। यहाँ पार्टनर मीट का आयोजन इस क्षेत्र के लिए हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और इसके विस्तार की संभावनाओं में हमारे भरोसे को दर्शाता है। हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर के जुड़ने से हमारे प्रोडक्ट्स की रेंज और बेहतर हुई है। इससे हम अपने पार्टनर्स और ग्राहकों को एक ऐसा इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन दे सकेंगे, जहाँ सोलर से बिजली बनाने, बैटरी में उसे स्टोर करने और इंटेलिजेंट तरीके से एनर्जी मैनेज करने, तीनों सुविधाएँ एक ही सॉल्यूशन में मिलेंगी।

हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर को इंटेलिजेंट एनर्जी मैनेजमेंट के साथ इस तरह तैयार किया गया है कि यह बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराने में मदद करे। इससे यूज़र्स सोलर पॉवर का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं और ग्रिड पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं। इसमें हाई-एफिशिएंसी परफॉर्मेंस, फास्ट स्विचओवर और एडवांस्ड लोड प्रायोरिटाइजेशन जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। इसका यूपीएस-लेवल स्विचिंग टाइम 10 मिलीसेकंड से कम है। इसमें रिमोट मॉनिटरिंग के लिए बिल्ट-इन वाई-फाई और जरूरत के अनुसार कई सिस्टम को साथ जोड़ने की सुविधा भी दी गई है। 99.9% से ज्यादा की एमपीपीटी एफिशिएंसी के साथ यह सोलर पॉवर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने में मदद करता है और लगातार बेहतर परफॉर्मेंस देता है। यह रेसिडेंशियल और कमर्शियल, दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।

इसके अलावा, मैक्सीलायन एक ऑल-सीजन इन्वर्टर है, जो 1280 डब्ल्यूएच से 2560 डब्ल्यूएच तक की क्षमता में उपलब्ध है। इसमें इन्वर्टर और बैटरी को एक कॉम्पैक्ट इंटीग्रेटेड डिजाइन में जोड़ा गया है। इसमें 12 साल तक की बैटरी लाइफ, मेंटेनेंस-फ्री पॉवर, 4 गुना तक तेज चार्जिंग, प्योर साइन वेव आउटपुट और 12 मिलीसेकंड से कम में यूपीएस-लेवल चेंजओवर की सुविधा मिलती है।

जीनस इनोवेशन एनर्जी स्टोरेज और पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रहा है। कंपनी की सालाना मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 7,50,000 से ज्यादा यूनिट्स की है और इसके पास 1,50,000 वर्ग फुट से अधिक का इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सेटअप है। 10,000 से ज्यादा पार्टनर्स के रिटेल नेटवर्क के साथ कंपनी अब तक 50 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ दे चुकी है। जीनस इनोवेशन के प्रोडक्ट्स 28 से ज्यादा देशों में निर्यात हो रहे हैं, जिससे उसकी अंतर्राष्ट्रीय पहचान लगातार मजबूत हो रही है।

Featured Article

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।