बुधवार, अगस्त 26 2026 | 03:35:43 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / राष्ट्र सेविका समिति का काम – व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण – मनोज टाटा

राष्ट्र सेविका समिति का काम – व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण – मनोज टाटा

Follow us on:

तेर ईफाटक – राष्ट्र सेविका समिति शाखा तेर ईफाटक के द्वारा श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम सभी सेविकाओं के द्वारा ध्वज का पूजन कर अपना समर्पण भेंट किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झांसी विभाग के प्रचार प्रमुख मुख्य वक्ता तथा राष्ट्र सेविका समिति ललितपुर की जिला शारीरिक प्रमुख श्रेया दीदी उपस्थित रहीं।इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं का एक राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन है। इसका उद्देश्य राष्ट्र प्रथम की भावना से महिलाओं को संगठित करके राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना है।इसकी स्थापना 1936 में लक्ष्मीबाई केलकर मौसी जी के द्वारा नागपुर में की गयी।इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वाभिमान, स्वावलंबन, संस्कार और देशभक्ति का भाव जगाना है। हमें प्रतिदिन ‌समिति की‌ शाखा पर जाना चाहिए।

वर्ष में एक बार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपना समर्पण गुरु के समक्ष प्रस्तुत करते हैं।

इस अवसर पर रमा दीदी ,सृष्टि दीदी, सुभद्रा दीदी, अनामिका दीदी, अंजली दीदी समृद्धि दीदी, अक्षिता दीदी, काजल दीदी उपस्थित रहीं।

आप इस समाचार से संबंधित जानकारी अथवा अन्य ताज़ा ख़बरें सीधे उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं:
मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

UP STF team arresting members of IBPS solver gang in Uttar Pradesh exam paper leak case.

यूपी में प्रतियोगी परीक्षा नकल माफिया पर बड़ा प्रहार: UP STF ने IBPS परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

लखनऊ । सोमवार, 24 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने राज्य …