सोमवार, मई 11 2026 | 09:15:47 PM
Breaking News
Home / व्यापार / क्रूड ऑयल वायदा में 360 रुपये का ऊछालः सोना वायदा 124 रुपये नरम, चांदी वायदा में 4414 रुपये की वृद्धि

क्रूड ऑयल वायदा में 360 रुपये का ऊछालः सोना वायदा 124 रुपये नरम, चांदी वायदा में 4414 रुपये की वृद्धि

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 31954.63 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 189090.19 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 20560.74 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 36997 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 221044.93 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 31954.63 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 189090.19 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का मई वायदा 36997 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 3532.27 करोड़ रुपये का हुआ।

कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 20560.74 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा 152487 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 154434 रुपये और नीचे में 151500 रुपये पर पहुंचकर, 152530 रुपये के पिछले बंद के सामने 124 रुपये या 0.08 फीसदी गिरकर 152406 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा। गोल्ड-गिनी मई वायदा 265 रुपये या 0.22 फीसदी गिरकर 122510 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल मई वायदा 32 रुपये या 0.21 फीसदी गिरकर 15353 रुपये प्रति 1 ग्राम हुआ। सोना-मिनी जून वायदा सत्र के आरंभ में 152160 रुपये के भाव पर खूलकर, 154538 रुपये के दिन के उच्च और 151440 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 169 रुपये या 0.11 फीसदी गिरकर 152298 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। गोल्ड-टेन मई वायदा प्रति 10 ग्राम सत्र के आरंभ में 152226 रुपये के भाव पर खूलकर, 155400 रुपये के दिन के उच्च और 151684 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 152751 रुपये के पिछले बंद के सामने 203 रुपये या 0.13 फीसदी गिरकर 152548 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ।

चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा 264535 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 266355 रुपये और नीचे में 260986 रुपये पर पहुंचकर, 261922 रुपये के पिछले बंद के सामने 4414 रुपये या 1.69 फीसदी बढ़कर 266336 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। इनके अलावा चांदी-मिनी जून वायदा 3746 रुपये या 1.42 फीसदी की मजबूती के साथ 268014 रुपये प्रति किलो बोला गया। जबकि चांदी-माइक्रो जून वायदा 3664 रुपये या 1.39 फीसदी की तेजी के संग 267956 रुपये प्रति किलो हुआ।

मेटल वर्ग में 4087.37 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मई वायदा 24.05 रुपये या 1.82 फीसदी बढ़कर 1349 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि जस्ता मई वायदा 2.8 रुपये या 0.8 फीसदी की तेजी के संग 351 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। इसके सामने एल्यूमीनियम मई वायदा 7.1 रुपये या 1.93 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 375.5 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा मई वायदा 1.55 रुपये या 0.77 फीसदी की तेजी के संग 201.95 रुपये प्रति किलो हुआ।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 6894.72 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मई वायदा सत्र के आरंभ में 9384 रुपये के भाव पर खूलकर, 9562 रुपये के दिन के उच्च और 9228 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 360 रुपये या 3.99 फीसदी की बढ़त के साथ 9384 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मई वायदा 358 रुपये या 3.97 फीसदी की मजबूती के साथ 9384 रुपये प्रति बैरल बोला गया। इनके अलावा नैचुरल गैस मई वायदा सत्र के आरंभ में 262.7 रुपये के भाव पर खूलकर, 272.3 रुपये के दिन के उच्च और 262.7 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 261 रुपये के पिछले बंद के सामने 10.5 रुपये या 4.02 फीसदी की बढ़त के साथ 271.5 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मई वायदा 10.4 रुपये या 3.98 फीसदी की तेजी के संग 271.6 रुपये प्रति एमएमबीटीयू हुआ।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मई वायदा सत्र के आरंभ में 987 रुपये के भाव पर खूलकर, 10 पैसे या 0.01 फीसदी के सुधार के साथ 990.7 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 11010.26 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 9550.48 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 3194.52 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 551.51 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 20.66 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 311.65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 4535.32 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 2327.63 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 0.39 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई।

ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 11546 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 65851 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 27257 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 371204 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 57383 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 7463 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 22782 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 80640 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 17293 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 31773 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स मई वायदा 36997 पॉइंट पर खूलकर, 36997 के उच्च और 36997 के नीचले स्तर को छूकर, 152 पॉइंट घटकर 36997 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था।

सोने और चांदी के आज के भाव

कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल मई 10000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 12.4 रुपये की बढ़त के साथ 110.5 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मई 270 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 4.35 रुपये की बढ़त के साथ 11.5 रुपये हुआ।

सोना मई 155000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 68 रुपये की गिरावट के साथ 1716 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मई 300000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 246.5 रुपये की बढ़त के साथ 1450 रुपये हुआ। तांबा मई 1400 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 2.88 रुपये की बढ़त के साथ 8.69 रुपये हुआ। जस्ता मई 350 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 12 पैसे की नरमी के साथ 3.91 रुपये हुआ।

पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल मई 9000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 213.2 रुपये की गिरावट के साथ 158.3 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मई 270 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 5.95 रुपये की गिरावट के साथ 10.1 रुपये हुआ।

सोना मई 140000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 84.5 रुपये की बढ़त के साथ 348.5 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मई 230000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 130.5 रुपये की गिरावट के साथ 1069.5 रुपये हुआ। तांबा मई 1300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 5.67 रुपये की गिरावट के साथ 9.43 रुपये हुआ। जस्ता मई 340 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 59 पैसे की नरमी के साथ 1 रुपये हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर सर्राफा बाजार में प्रदर्शित सोने के बिस्कुट और हॉलमार्क ज्वैलरी की फाइल फोटो

कानपुर में सोना ₹1.52 लाख के पार: चांदी में ऐतिहासिक उछाल, जानें आज के ताजा भाव और निवेश के अवसर

लखनऊ । रविवार, 10 मई 2026 उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र कानपुर के सराफा …