मंगलवार, मई 26 2026 | 09:38:42 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सोना वायदा में 1292 रुपये और चांदी वायदा में 5618 रुपये की गिरावटः क्रूड ऑयल वायदा में 269 रुपये की वृद्धि

सोना वायदा में 1292 रुपये और चांदी वायदा में 5618 रुपये की गिरावटः क्रूड ऑयल वायदा में 269 रुपये की वृद्धि

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 29179.66 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 487539.88 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 18747.33 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 516719.54 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 29179.66 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 487539.88 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 2624.51 करोड़ रुपये का हुआ।

कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 18747.33 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा 158789 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 158789 रुपये और नीचे में 157735 रुपये पर पहुंचकर, 159081 रुपये के पिछले बंद के सामने 1292 रुपये या 0.81 फीसदी घटकर 157789 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-गिनी मई वायदा 922 रुपये या 0.72 फीसदी लुढ़ककर 126524 रुपये प्रति 8 ग्राम बोला गया। गोल्ड-पेटल मई वायदा 152 रुपये या 0.95 फीसदी लुढ़ककर 15789 रुपये प्रति 1 ग्राम बोला गया। सोना-मिनी जून वायदा सत्र के आरंभ में 158120 रुपये के भाव पर खूलकर, 158150 रुपये के दिन के उच्च और 157225 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 1196 रुपये या 0.75 फीसदी लुढ़ककर 157319 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-टेन मई वायदा प्रति 10 ग्राम सत्र के आरंभ में 158299 रुपये के भाव पर खूलकर, 158299 रुपये के दिन के उच्च और 157244 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 158506 रुपये के पिछले बंद के सामने 1103 रुपये या 0.7 फीसदी लुढ़ककर 157403 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया।

चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा 274727 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 274727 रुपये और नीचे में 269913 रुपये पर पहुंचकर, 276716 रुपये के पिछले बंद के सामने 5618 रुपये या 2.03 फीसदी गिरकर 271098 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा चांदी-मिनी जून वायदा 5356 रुपये या 1.91 फीसदी गिरकर 275058 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो जून वायदा 5291 रुपये या 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 275080 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

मेटल वर्ग में 4514.74 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मई वायदा 6.55 रुपये या 0.49 फीसदी गिरकर 1341 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि जस्ता मई वायदा 30 पैसे या 0.08 फीसदी की नरमी के साथ 374.35 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इसके सामने एल्यूमीनियम मई वायदा 75 पैसे या 0.19 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 387.4 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा मई वायदा 1.05 रुपये या 0.52 फीसदी की मजबूती के साथ 204.4 रुपये प्रति किलो बोला गया।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 5830.86 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जून वायदा 8778 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 8980 रुपये और नीचे में 8749 रुपये पर पहुंचकर, 269 रुपये या 3.12 फीसदी बढ़कर 8895 रुपये प्रति बैरल के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी जून वायदा 268 रुपये या 3.11 फीसदी की मजबूती के साथ 8895 रुपये प्रति बैरल बोला गया। इनके अलावा नैचुरल गैस मई वायदा 279.9 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 283.5 रुपये और नीचे में 278.4 रुपये पर पहुंचकर, 277.5 रुपये के पिछले बंद के सामने 2.5 रुपये या 0.9 फीसदी की तेजी के संग 280 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मई वायदा 2.2 रुपये या 0.79 फीसदी की तेजी के संग 279.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मई वायदा 959 रुपये पर खूलकर, 90 पैसे या 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 955.8 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 10339.89 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 8407.44 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 3057.33 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 782.85 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 27.03 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 637.76 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 3909.30 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 1903.46 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 5.45 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई।

ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 9772 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 65406 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 20001 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 324185 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 49673 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 10192 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 25722 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 84206 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 15383 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 23186 लोट के स्तर पर था।

कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल जून 10000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 44.3 रुपये की बढ़त के साथ 277.9 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस जून 300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.45 रुपये की बढ़त के साथ 14.55 रुपये हुआ।

सोना मई 160000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 410 रुपये की गिरावट के साथ 162.5 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मई 275000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 3174 रुपये की गिरावट के साथ 331 रुपये हुआ। तांबा जून 1450 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 1.74 रुपये की गिरावट के साथ 8.3 रुपये हुआ। जस्ता जून 370 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 1.83 रुपये की गिरावट के साथ 6.5 रुपये हुआ।

पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल जून 8000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 85.3 रुपये की गिरावट के साथ 246.5 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस जून 290 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.7 रुपये की गिरावट के साथ 14.2 रुपये हुआ।

सोना मई 155000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 44 रुपये की बढ़त के साथ 146 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मई 265000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 80.5 रुपये की बढ़त के साथ 217.5 रुपये हुआ। तांबा जून 1300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 1.34 रुपये की बढ़त के साथ 10.42 रुपये हुआ। जस्ता जून 370 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 2.17 रुपये की गिरावट के साथ 6.16 रुपये हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) नासिक कार्यालय की इमारत की सांकेतिक तस्वीर

नासिक TCS उत्पीड़न मामला: SIT ने कोर्ट में पेश की 1500 पन्नों की चार्जशीट, AIMIM पार्षद को समन जारी

नासिक । सोमवार, 25 मई 2026 महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) …