ककराडी तालबेहट – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तालबेहट के बिजरौठा मण्डल का वनविहार कार्यक्रम ग्राम ककराडी में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तालबेहट खण्ड के संघचालक माननीय भगवत नारायण पटैरिया ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वनविहार संघ की शाखा पद्धति का एक महत्वपूर्ण अंग है वर्ष में एक या दो बार सभी स्वयंसेवक मिलकर जंगल या खुले मैदान में बिताते हैं। अलग-अलग उम्र, पेशे के स्वयंसेवक एक साथ रहते हैं।हम सब एक हैं की भावना पक्की होती है। वनविहार कार्यक्रम से पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने का मौका मिलता है।रोज की दिनचर्या से हटकर एक दिन का यह कार्यक्रम पूरे वर्ष काम करने की ऊर्जा देता है।
इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख मनोज टाटा, सहखण्डकार्यवाह कृष्ण मूर्ति बबेले, खण्ड शारीरिक प्रमुख दीपक बबेले,रामजीवन, रौनक कौशिक, खण्ड प्रचार प्रमुख रिषभ कौशिक, हिमांशु विश्वकर्मा, सन्देश कौशिक,राहुल उपाध्याय, खण्ड प्रचारक राज जी, पंकज कौशिक,अभय कौशिक,अभिनय,सोनू कौशिक, हार्दिक कौशिक, सतेन्द्र तोमर,आमोद कौशिक, विपिन, रामकुमार, जितेंद्र,श्याम चतुर्वेदी,रिंकू पस्तोर आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Matribhumisamachar


