मंगलवार, अगस्त 04 2026 | 05:47:27 PM
Breaking News
Home / खेल / प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा

Follow us on:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना की है।

 

प्रधानमंत्री ने भारत के 13 स्वर्ण पदकों सहित 39 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।

 

श्री मोदी ने कहा कि पूरे खेलों के दौरान भारतीय एथलीटों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मेहनत देश के युवाओं को लगातार प्रेरित करती रहेगी।

 

श्री मोदी ने भारतीय दल के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी तरह देश का मान बढ़ाते रहेंगे।

 

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा:

 

“ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है।

 

भारत के 13 स्वर्ण सहित कुल 39 पदक जितने पर बेहद खुशी है। सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई।

 

इन पूरे खेलों के दौरान, हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया है। उनकी मेहनत हमारे युवाओं को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

 

मेरी ओर से भारतीय दल को उनके आगामी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश का मान बढ़ाते रहें।”

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2026 का पूरा मैच शेड्यूल और वेन्यू।

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2026: एशियन गेम्स से टकराईं तारीखें, श्रेयस और बुमराह समेत 8 स्टार खिलाड़ी सीरीज से बाहर!

नई दिल्ली । शनिवार, 25 जुलाई 2026 भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर …