लोड हो रहा है...

पाकिस्तान में हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या करने के बाद लूटे 4.5 लाख पाकिस्तानी रुपये

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. यहां शुक्रवार को ननकाना साहिब जा रहे एक हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह गुरु नानक देव की 555वीं जयंती पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहा था.

बदमाशों ने लूट के बाद मारी गोली

यह घटना बुधवार की बताई जा रही है. सिंध के रहने वाले राजेश कुमार अपने दोस्त और रिश्तेदार के साथ कार से ननकाना साहिब जा रहे थे. तभी रास्ते में उन्हें 3 बदमाशों ने रोक लिया. इस दौरान बदमाशों ने उनसे 4.5 लाख पाकिस्तानी रुपये लूट लिए. इसके अलावा बदमाशों ने ड्राइवर से भी 10 हजार पाकिस्तानी रुपये छीन लिए. राजेश ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी. इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. राजेश कुमार को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गई.

कुमार के रिश्तेदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब में आयोजित किया गया. इसमें भारत से 2,500 से अधिक सिखों और बड़ी संख्या में स्थानीय एवं विदेशी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

साभार : एबीपी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।