शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 07:12:59 PM

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में गिरधर पर राधा का भरोसा अब लेगा सबसे बड़ा इम्तिहान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई, सितंबर 2026: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) का फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी अपने पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ की कहानी में एक नया मोड़ लेकर आया है। राधा (सिमरन कौर) अनजाने में शनाया (वैदेही नायर) का अपने घर में स्वागत करती है, इस बात से बेखबर कि गिरधर (अक्षय म्हात्रे) शनाया का प्रेमी है। एक तरफ, राधा को अपनी शादी पर पूरा भरोसा है, वहीं शनाया खुद को गिरधर के पहले से कहीं ज्यादा करीब पाती है।

आरती और प्रज्ञा के बार-बार समझाने के बावजूद राधा को गिरधर पर पूरा भरोसा है और वह शनाया का भरपूर ख्याल रखती है। जब शनाया के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बचती, तो राधा उसे अपने घर बुला लेती है। उसे इस बात की ज़रा भी भनक नहीं है कि शनाया और गिरधर के बीच क्या रिश्ता है। दूसरी ओर, गिरधर चोरी-छिपे शनाया से मिलता रहता है, लेकिन राधा को अब भी अपने रिश्ते में सब ठीक लगता है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब गिरधर खुद शनाया को घर लेकर आता है और राधा से कुछ दिनों तक उसे घर में रहने देने के लिए कहता है। पति पर पूरा भरोसा होने के कारण राधा बिना कुछ सोचे इसके लिए तैयार हो जाती है। इतना ही नहीं, वह दोनों को खाना भी परोसती है। इस बीच आरती और सुबोध ने फैसला कर लिया है कि वे गिरधर और शनाया का सच सामने लाकर ही रहेंगे। ऐसे में, रिश्ते में टकराव की स्थिति पनप रही है, जो सब कुछ बदलकर रख देगी।

अब जब शनाया उसी घर में रह रही है और आरती व सुबोध ने पर्दाफाश करने की ठान ली है, तो क्या गिरधर पर राधा का भरोसा आखिरकार टूट जाएगा और क्या गिरधर का राज़ सबके सामने आ जाएगा?

देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

- Advertisement -

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।