मुंबई, अक्टूबर, 2026: क्या अगले 14 महीनों में अनिल कपूर की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार करेगी? ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ के आगामी एपिसोड में गुजरात के रहने वाले साइकिक ज्योतिषी भागेश रणपुरा ऐसी ही भविष्यवाणी करते नज़र आएँगे। पहेलियों और मज़ेदार बातचीत के बीच इस बार चर्चा अनिल कपूर के भविष्य और उनके कथित पिछले जन्म तक पहुँच जाती है।
भागेश रणपुरा बताते हैं कि अगले 14 महीनों में अनिल की कोई फिल्म 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई करेगी। इसके बाद वे अभिनेता के पिछले जन्म को लेकर दावा करते हुए कहते हैं, “मैंने आपका पिछला जन्म देखा था। आपका जन्म ओडिशा में एक किसान के घर हुआ था। आप शिव जी की साधना करते थे और खूब दान भी देते थे। उन्हीं आशीर्वादों की बदौलत आप इतने बड़े स्टार बने हैं।”
भागेश यह भी दावा करते हैं कि अनिल अपने पिछले जन्म में पारंपरिक नृत्य करते थे और उन्होंने एक मदारी की मदद की थी, जिसकी दुआओं का उनकी ज़िंदगी पर सकारात्मक असर पड़ा।
अनिल कपूर की प्रतिक्रिया इस बातचीत को और दिलचस्प बना देती है। अपने कथित पिछले जन्म के बारे में सुनकर वे तुरंत जानना चाहते हैं कि ओडिशा में यह जगह कहाँ है। अनिल पूछते हैं, “ओडिशा में कहाँ है यह जगह? मैं वहाँ जाना चाहूँगा। वैसे तो मैं ओडिशा जाता रहता हूँ। वहाँ भी ज़रूर जाना चाहूँगा।” भागेश उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि वे इस बारे में और जानकारी जुटाकर बाद में उस जगह का पता जरूर बताएँगे।
इसी बातचीत के दौरान, अनिल देश के किसानों के योगदान को भी सराहते हैं। वे कहते हैं, “ये हमारे हिंदुस्तान के किसान हैं, जिनकी वजह से हम आज यहाँ हैं।”
पहेलियाँ हों या ऐसी अनोखी भविष्यवाणियाँ, प्रतिभागियों के साथ अनिल कपूर की सहज और मज़ेदार बातचीत ‘इंडिया के टॉप 1%’ का मनोरंजन बढ़ा देती है। सवालों के बीच सामने आने वाले ऐसे दिलचस्प पल शो को परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर सोचने, हँसने और खेल में हिस्सा लेने का मौका बनाते हैं।
देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।
Featured Article

