कानपुर । श्री बालाजी सेवा समिति की बैठक रविवार को बर्रा आठ स्थित आलोक शिशु ज्ञानस्थली में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर 2026 और 1 नवंबर 2026 को होगा । समिति के अध्यक्ष सुशीलचन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी महोत्सव बर्रा आठ के एफ ब्लॉक स्थित बालाजी पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में महामंत्री उमाशंकर त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, आर्यन श्रीवास्तव, सुमित पटेल,सत्येंद्र, पंकज, अवनीश, आकाश, गोविन्द आदि मौजूद रहे ।
मातृभूमि समाचार इतिहास व संस्कृति: Matribhumi Ka Itihaas

