लोड हो रहा है...

एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम को मिली विजय

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

बीजिंग. चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है. क्रिकेट में भारत और मलेशिया  (Malaysia Women) टीम के बीच क्वार्टरफाइनल मैच में भारत की शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने धमाका कर दिया और केवल 31 गेंद पर अर्धशतक जमाने में सफल रही. शेफाली ने 45 गेंद पर 67 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 5 छक्के लगाने में सफल रही. शेफाली एशियन गेम्स में भारत की ओर से अर्धशतक जमाने वाली पहली महिला बैटर बन गईं तो वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 50 छक्के लगाने वाली सबसे युवा बैटर बनने का गौरव भी प्राप्त कर लिया है.

बता दें कि इस समय शेफाली वर्मा की उम्र केवल 19 साल है और जिस अंदाज में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रही हैं वह कमाल का है. शेफाली ने क्रीज पर उतरते ही गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. यही कारण था कि बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय महिला टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन बनाए. मैच में मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

शेफाली और  स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के  लिए 57 रनों की साझेदारी थी. मंधाना 16 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर शेफाली ने धमाका करना जारी रखा, 143 रन के स्कोर पर शेफाली का विकेट गिरा, जिस समय शेफाली आउट हुईं तब तक उन्होंने अपना काम कर दिया था. शेफाली के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और ऋषा घोष ने भारतीय पारी को 173 रन पर पहुंचा दिया. ऋषा 21 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 47 रन बनाकर नाबाद रहीं. वहीं, बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया है. बेहतरीन रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिला है. अब 24 सितंबर को भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी.

- Advertisement -

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।