लोड हो रहा है...

पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन बने ऋषि सुनक ने विदेश मंत्री

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार (13 नवंबर) को अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को ब्रिटेन का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया. इसके साथ ही सुनक ने भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर दिया. उनकी जगह जेम्स क्लेवरली को कमान दी गई है. इससे पहले क्लेवरली विदेश मंत्री थे.

विदेश मंत्री बनाए जाने पर कैमरन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझसे अपने विदेश मंत्री के रूप में काम करने के लिए कहा है और मैंने इसे स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा, ”हम अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, इनमें यूक्रेन में युद्ध और मध्य पूर्व में संकट शामिल हैं.” उन्होंने कहा, ”मैं पिछले सात साल से राजनीति से बाहर हूं, मुझे आशा है कि 11 सालों तक कंजर्वेटिव नेता और 6 सालों तक प्रधानमंत्री के रूप में मेरा अनुभव प्रधानमंत्री को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने में मदद करने में सहायता करेगा.”

ऋषि सुनक की तारीफ
डेविड कैमरन ने भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक की तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मैं कुछ व्यक्तिगत निर्णयों से असहमत हो सकता हूं, लेकिन मेरे लिए यह स्पष्ट है कि ऋषि सुनक एक मजबूत और सक्षम प्रधानमंत्री हैं. सुनक कठिन समय में अच्छा नेतृत्व दिखा रहे हैं. मैं उन्हें हमारे देश को आवश्यक सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करने में मदद करना चाहता हूं.”

डेविड कैमरन ने पीएम पद से इस्तीफा क्यों दिया था?
कैमरन साल 2010 से 2016 तक ब्रिटेन के पीएम रहे हैं. उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा ब्रेक्जिट को लेकर हुए जनमत संग्रह के बाद दिया था. दरअसल, इस जनमत संग्रह में ज्याादतर लोगों ने ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन (European Union-EU) से अलग होने के पक्ष में वोट किया था.

- Advertisement -

सुएला ब्रेवरमैन का क्यों हटाया गया?
हाल ही में अखबार द टाइम्स में लेख के जरिए ब्रेवरमैन ने आरोप लगाया था कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद लंदन में होने वाले प्रदर्शनों से सख्ती से नहीं निपटे. इसको लेकर सुनक पर विपक्षी दल निशाना साध रहे थे.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।