लोड हो रहा है...

महंगाई दर लगातार चौथे महीने घटकर 4.87 प्रतिशत हुई

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत मिलती दिखी है। सोमवार को केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय ने खुदरा महंगाई के आकंड़े जारी किए, जिनके मुताबिक रिटेल महंगाई दर में पिछले चार महीने से गिरावट जारी है।

खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर में गिरावट

खाने-पीने की वस्तुओं में गिरावट के चलते अक्टूबर 2023 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स घटकर 4.87 प्रतिशत रह गया जो पिछले महीने 5.02% और अगस्त में यह 6.83 फीसदी था। वहीं खाने पीने की महंगाई दर 6.61 प्रतिशत रही जो पिछले महीने 6.62 प्रतिशत थी। वहीं पिछले साल यानी अक्टूबर 2022 में खुदरा महंगाई दर 7.01 प्रतिशत और खाने पीने की महंगाई दर 6.71 प्रतिशत थी।

दालों की महंगाई दर में तेजी

अक्टूबर महीने में जहां एक ओर खाने-पीने की वस्तुओं में की कीमत में गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर, दालों की महंगाई दर सितंबर के मुकाबले बढ़कर 18.79 प्रतिशत की रही। पिछले महीने यह 16.38 फीसदी रही अनाज और उससे जुड़े उत्पाद की महंगाई दर 10.65 फीसदी रही, जो सितंबर में 10.95 प्रतिशत थी। अक्टूबर महीने में अंडों की महंगाई दर 9.30 प्रतिशत, फलों की महंगाई दर 9.34 फीसदी और सब्जियों की महंगाई दर घटकर 2.70 फीसदी की रही।

ब्याज दर स्थिर रहने का अनुमान

महंगाई दर में लगातार चौथे महीने से गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की माने तो महंगाई दर में देखने को मिली गिरावट के चलते एक बार फिर से ब्याज दरें स्थिर रह सकती हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) रेपो रेट तय करने के लिए महंगाई दर का आंकलन करता है।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।