रविवार, फ़रवरी 08 2026 | 02:12:20 AM
Breaking News
Home / खेल / नरेंद्र मोदी देखेंगे विश्व कप का फाइनल, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी आ सकते हैं

नरेंद्र मोदी देखेंगे विश्व कप का फाइनल, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी आ सकते हैं

Follow us on:

अहमदाबाद. वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। फाइनल मैच को देखने के लिए देश के PM नरेंद्र मोदी चीफ गेस्ट हो सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को भी न्योता दिया गया है।

मैच देखने के लिए भारतीय कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव भी अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहला वनडे वर्ल्ड कप 1983 में जीता था। उसके बाद भारत 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों के फैमिली मेंबर, पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और हार्दिक पंड्या भी अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। BCCI के पदाधिकारी, ICC के बड़े अधिकारी और विभिन्न स्टेट एसोसिएशन्स के मेंबर्स भी फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

टीम इंडिया पहुंची अहमदाबाद
फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया गुरुवार को देर शाम अहमदाबाद पहुंच गई है। टीम आज यानी शुक्रवार को पहले प्रैक्टिस सेशन में शामिल होगी। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा 2013 में अंतिम बार ICC ट्रॉफी जीती थी।

भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया
टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल के लिए अपना स्थान पक्का किया। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया। सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने पॉइंट टेबल में वर्ल्ड कप लीग के सभी 9 मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर थी। उसे 9 लीग मुकाबलों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा था।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Indian cricket team celebrating victory over South Africa in Navi Mumbai

T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया का पावर शो, ईशान किशन का तूफान और तिलक वर्मा की दमदार वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत …