लोड हो रहा है...

अदाणी समूह ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस में खरीदी 50 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. अदाणी ग्रुप (Adani Group) के स्वामित्व वाली एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (AMG Media Network Ltd) ने न्यूज एजेंसी IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है. कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है. कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि AMG मीडिया नेटवर्क्स ने न्यूज एजेंसी IANS में 50.50% हिस्सेदारी खरीदी है.

AMG- IANS के बीच 5.10 लाख रुपये में हुई डील
एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार,  AMG मीडिया नेटवर्क्स और IANS के बीच यह डील 5.10 लाख रुपये में पूरी हुई है.

IANS के बोर्ड ने शेयरों के ट्रांसफर की मंजूरी दी
इस अधिग्रहण समझौते के तहत,  IANS के बोर्ड ने 15 दिसंबर 2023 को इस डील से संबंधित शेयरों के ट्रांसफर की मंजूरी दी. इस अधिग्रहण के साथ ही IANS अब अदाणी मीडिया नेटवर्क लिमि‍टेड (AMNL) की सब्सिड्यरी कंपनी होगी. फाइलिंग में कहा गया, ‘आईएएनएस का सभी परिचालन और प्रबंधन नियंत्रण एएमएनएल के पास होगा. एएमएनएल के पास आईएएनएस के सभी निदेशकों को नियुक्त करने का अधिकार भी होगा.’

वित्त वर्ष 2022-23 में IANS की आमदनी 11.86 करोड़ रुपये
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, ‘एएमएनएल ने आईएएनएस और आईएएनएस के एक शेयरधारक संदीप बामजई के साथ आईएएनएस के संबंध में एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.’ वित्त वर्ष 2022-23 में आईएएनएस की आमदनी 11.86 करोड़ रुपये थी.

- Advertisement -

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।