लोड हो रहा है...

खालिस्तान समर्थकों ने कैलिफोर्निया के नेवार्क में हिंदू मंदिर पर किया हमला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिका में एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों की करतूत देखने को मिली है, यहां एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया है। अमेरिका के कैलिफोर्निया के नेवार्क में एक हिंदू मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखकर तोड़फोड की गई है। वहीं, नेवार्क पुलिस ने घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया है। हालांकि ऐसा पहले बार नहीं है जब हिंदू मंदिरो को विदेशों में निशाना बनाया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर पर हमला किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया में पहले कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं

ऑस्ट्रेलिया में पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो महीने पहले भी खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया था। उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर ही हमला किया था। इस दौरान मंदिर की दीवार को नुकसान पहुंचाया था। वहीं, इस वर्ष जनवरी में तीन हिंदू मंदिरों को मेलबर्न में निशाना बनाया गया था। इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों की ओर से नारे लिखे गए थे। गौरतलब है कि मंदिरों पर हमले को लेकर भारत की ओर से विरोध जताया जा चुका है। आस्ट्रेलिया की सरकार से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की गई थी।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।