लोड हो रहा है...

मिला आरबीआई सहित 11 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

मुंबई. RBI ऑफिस को आज यानी मंगलवार 26 दिसंबर को धमकी भरा ईमेल आया। मेल करने वाले शख्स ने खुद को खिलाफत इंडिया ग्रुप का मेंबर बताया है। ईमेल में दावा किया गया कि उसने RBI ऑफिस, HDFC बैंक और ICICI बैंक सहित 11 जगहों पर बम रखे हैं, जो दोपहर 1:30 बजे फटेंगे। शख्स ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमन के इस्तीफे की मांग की है। धमकी भरा ये ईमेल HDFC और ICICI बैंक को भी किया गया है।

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई पुलिस ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और शहर के HDFC और ICICI बैंकों सहित अन्य बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईमेल आईडी [email protected] से RBI गवर्नर की ईमेल आईडी पर सुबह करीब 10:50 बजे दोपहर 1:30 बजे भेजा गया। ईमेल में उन तीन जगहों का नाम भी बताया गया है, जहां बम प्लांट किए गए हैं। इनमें RBI- न्यू सेंट्रल बिल्डिंग फोर्ट, HDFC हाउस-चर्चगेटॉ और ICICI बैंक टावर्स BKC शामिल हैं। इन सभी जगहों पर पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ईमेल में भारत के सबसे बड़े घोटाले की बात कही
ईमेल में लिखा, ‘हमने मुंबई के विभिन्न स्थानों पर 11 बम रखे हैं, RBI ने प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के साथ मिलकर भारत के इतिहास में सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दिया है। इस घोटाले में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कुछ शीर्ष बैंकिंग अधिकारी और भारत के कुछ प्रसिद्ध मंत्री शामिल हैं, हमारे पास इसके पर्याप्त ठोस सबूत हैं।’ हम मांग करते हैं कि RBI गवर्नर और वित्त मंत्री दोनों तुरंत अपने पदों से इस्तीफा दें और घोटाले के पूरे खुलासे के साथ एक प्रेस बयान जारी करें। हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि उन्हें और इसमें शामिल सभी लोगों को वह सजा दी जाए जिसके वे हकदार हैं।’

नवंबर में मुंबई एयरपोर्टो को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी
मुंबई में बम धमाके करने का दो महीने में ये दूसरा धमकी भरा मेल किया गया है। इससे पहले 23 नवंबर को मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस ईमेल में 10 लाख डॉलर 48 घंटे के अंदर बिटकॉइन में देने की मांग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, ये ईमेल गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया था। सहार पुलिस ने ईमेल आईडी[email protected] का उपयोग करके धमकी भरा मेल भेजने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, इस मेल को भेजने वाले के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।