लोड हो रहा है...

कुश्ती संघ का काम-काज देखने के लिए बनी 3 सदस्यीय कमेटी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. कुश्ती संघ का काम देखने के लिए तीन सदस्यीय नई एडहॉक कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी एथलीटों के चयन, खेल गतिविधियों के आयोजन और बैंक खातों को संभालेगी। ओलंपिक संघ ने बुधवार को कमेटी का गठन कर दिया है।

भूपेंद्र सिंह बाजवा होंगे चेयरमैन

भूपेंद्र सिंह बाजवा इस समिति के चेयरमैन होंगे। वहीं, एमएम सौम्या और मंजुषा कंवर को इस समिति का सदस्या बनाया गया है। खास बात है कि हाल ही हुए कुश्ती संघ का चुनाव हुआ था, जिसके बाद भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने।

WFI के नए अध्यक्ष पर शुरू हुआ बवाल

बृजभूषण के करीबी के अध्यक्ष बनते ही फिर से बवाल हो गया। पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया, तो बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया। बवाल के बाद खेल मंत्रालय ने एक्शन लेते हुए WFI की नई बॉडी को निलंबित करने का फैसला किया था। साथ ही ओलंपिक संघ को पत्र लिखकर WFI के लिए एक एडहॉक कमेटी बनाने को कहा था।

इन कामों को देखेगी समिति

अब ओलंपिक संघ ने फैसला लेते हुए तीन सदस्यीय नई एडहॉक कमेटी गठित कर दी है। यह समिति खिलाड़ियों के चयन, टूर्नामेंट के आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में खिलाड़ियों के नाम भेजने की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके अलावा WFI के बैंक खातों को संभालना, वेबसाइट के प्रबंधन और WFI से जुड़ी अन्य गतिविधियों को नई समिति देखेगी।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।