लोड हो रहा है...

पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में एक गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विपक्षी श्यामानंद बिना ईसाई धर्म के धर्म गुरुओं को बुलाकर हमारी बहू को पैसे का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा था। इस मामले की शिकायत जब की गई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि धर्मांतरण कराने वाली टीम में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले की विवेचना कर रहे गंभीरपुर थाने के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी इसी क्रम में आरोपी श्यामानंद बिंद को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। इससे पूर्व भी आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण के कई मामले सामने आ चुके हैं हालांकि मामले के सामने आने के बाद धर्मांतरण में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

साभार : दैनिक भास्कर

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।