बुधवार, अगस्त 12 2026 | 06:21:59 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / पति तीन तलाक देकर भागा, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

पति तीन तलाक देकर भागा, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Follow us on:

फिरोजाबाद. अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुछ दिन पहले भी पति ने उसके मायके में आकर पीटा था। इसके बाद वह तीन बार तलाक देकर भाग गया। आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।मक्खनपुर स्टेशन रोड निवासी फातिमा के अनुसार उसका निकाह निजामुद्दीन निवासी ताड़ो वाली बगिया छिदामुल नगर रामगढ़ के साथ साढ़े पांच वर्ष पहले हुआ था। दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे।

पति और ससुरालीजन उसका अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। पिछले साल उसके छोटे बेटे अरफाज को डेंगू हो गया था, लेकिन परिजन ने ठीक तरह उपचार नहीं कराया। इस कारण उसके बेटे की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद पति व ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। दो वर्ष से वह मायके में रह रही है। बीते 15 दिसंबर को उसके पति ने मायके में आकर उसकी पिटाई कर दी। परिजन ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो आरोपी उसे तीन बार तलाक बोलकर भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि थाना मक्खनपुर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद सोमवार को पीड़िता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

यूपी के मदरसे में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रध्वज और स्वतंत्रता दिवस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

UP Madarsa Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस 2026 पर यूपी के मदरसों में लहराएगा तिरंगा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे भव्य कार्यक्रम

लखनऊ | सोमवार, 10 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने …