लोड हो रहा है...

नोटिस मिलने के बाद अमेजन ने बंद की राम मंदिर प्रसाद के नाम पर मिठाई की बिक्री

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर सामान्य मिठाई को राम मंदिर का प्रसाद बताकर बेचने वाले सेलर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म से राम मंदिर प्रसाद की बिक्री का ऑप्शन हटा दिया है। दरअसल, सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इस मामले में कंपनी को नोटिस भेजा था।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने CCPA से इस मामले में शिकायत की थी। इसके बाद CCPA ने एक नोटिस भेजनकर अमेजन से सात दिन में जवाब देने को कहा। CCPA ने ये भी कहा कि अगर अमेजन समय रहते जवाब नहीं दे पाया तो कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को लेकर अमेजन ने मीडिया को बताया कि उनके पास CCPA की तरफ सूचना आई थी कि कुछ सेलर्स अमेजन प्लेटफॉर्म पर गलत दावे के साथ प्रोडक्ट बेच रहे हैं। हमने उनकी जांच शुरू की। हम अपनी पॉलिसी के मुताबिक, इन सेलर्स के खिलाफ सही एक्शन ले रहे हैं।

अयोध्या राम मंदिर घी लड्‌डू और पेडा बेचा जा रहा
CCPA ने कहा कि अमेजन पर श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के दावे के साथ कई खान-पान की चीजें बिक रही थीं। इससे कंज्यूमर्स को प्रोडक्ट की गलत जानकारी जा रही थी। इन चीजों में श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद-रघुपति घी लड्‌डू, अयोध्या राम मंदिर अयोध्या प्रसाद, खोया खोबी लड्‌डू, राम मंदिर अयोध्या प्रसाद-देसी गाय मिल्क पेडा नाम के प्रोडक्ट शामिल हैं।

- Advertisement -

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।