लोड हो रहा है...

सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री से की शादी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

इस्लामाबाद. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। 41 साल के शोएब ने अब 30 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की। शोएब ने शनिवार को सना के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। जिनसे तलाक के बाद उन्होंने 2010 में भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की। सानिया और शोएब के तलाक के बारे में अब तक ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।

सानिया मिर्जा ने लिखा था, ‘तलाक मुश्किल है’
सानिया मिर्जा ने बुधवार को लिखा था कि तलाक मुश्किल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाकर इंग्लिश में लिखा था, ‘शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, अपनी मुश्किलें खुद चुनें। जीवन आसान नहीं, ये हमेशा ही मुश्किल रहेगा लेकिन हम मुश्किल को चुन सकते हैं। ध्यान से चुनें।’

सना जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना सरनेम बदला
सना जावेद ने अपने बायो में पति शोएब मलिक का नाम भी जोड़ लिया। पहले उनके अकाउंट पर ‘सना जावेद’ लिखा हुआ था लेकिन अब उन्होंने अपने अकाउंट पर ‘सना शोएब मलिक’ लिख लिया। इंस्टाग्राम पर उनकी भी आखिरी पोस्ट मलिक के साथ शादी की ही है। जिसका कैप्शन है, ‘अलाहम्दुलिल्लाह, और उन्होंने हमें जोड़े में बनाया।’

साभार : दैनिक भास्कर

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।