शनिवार, जून 13 2026 | 04:41:18 PM
Breaking News
Home / व्यापार / फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना देने वाले यात्री पर दर्ज हुआ मुकदमा

फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना देने वाले यात्री पर दर्ज हुआ मुकदमा

Follow us on:

मुंबई. मुंबई से लखनऊ जाने वाली एक फ्लाइट में उस वक्त हंगामा मच गया, जब 27 साल के एक यात्री ने कहा कि उसकी सीट के नीचे बम रखा है। यात्री के इतना कहते ही एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और फ्लाइट में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में यात्रा कर रहे 27 साल के मोहम्मद अयूब ने कहा कि उसकी सीट के नीचे बम रखा है। इसके बाद सारी एजेंसियां जांच में लग गईं। घटना की जानकारी मिलते ही फ्लाइट की फ्लाइंग टाइम को बदल दिया गया और उस फ्लाइट की पूरी तरह से जांच की गई। एक अधिकारी ने बताया की जांच के दौरान किसी भी तरह की संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि मुंबई से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5264 फ्लाइट में बैठे एक यात्री ने ऐसा कहा था।

हिरासत में लिया गया यात्री

एयरपोर्ट पुलिस ने यात्री अयूब को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ IPC की धारा 506(2) और 505(1)(B) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वह इस एंगल से जांच कर रही है कि यात्री ने ऐसा क्यों किया।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वैश्विक संकट: लाखों यूजर्स हुए परेशान, जानें क्या है पूरा मामला और इसके संभावित सुधार

नई दिल्ली । शनिवार, 13 जून 2026 सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा (Meta) के …