लोड हो रहा है...

ससुर करता था अश्लील हरकते, पति ने युवती को ही दिया तीन तलाक

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. रामपुर के एसपी के आदेश पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देने के मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहबाद के एक मोहल्ले निवासी महिला की शादी शहजादनगर क्षेत्र के  से 13 नवंबर 2021 को हुई थी। आरोप है कि विवाहिता के पिता ने शादी में पचपन लाख रुपये खर्च किए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। दहेज में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और पच्चीस लाख की मांग की जा रही थी।

मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत ससुराल के सभी लोग मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर बुरी नीयत रखता था। कई बार बहू के साथ आपत्तिजनक हरकतें भी करने लगा। इस बीच विवाहिता के पिता से ससुराल के लोगों ने साढ़े छह लाख रुपये बतौर उधार भी ले लिए थे। विवाहिता का आरोप है कि पति को उकसाकर तीन तलाक दिलवा दिया है। पुलिस ने दहेज एक्ट, जान से मारने के लिए हमला करना, छेड़खानी और तीन तलाक से संबंधित आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।