लोड हो रहा है...

राजा भैया ने राज्‍यसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में रघुराज प्रताप स‍िंह उर्फ राजा भैया क‍िस पार्टी का समर्थन करेंगे, इसको लेकर उन्‍होंने खुद एलान कर द‍िया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्‍यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने राज्यसभा चुनाव में अपने समर्थन पर कहा, “जनसत्ता दल का वोट भाजपा के साथ है।”

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। भाजपा के आठ, जबक‍ि समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। राजा भैया ने साफ कर दिया है कि वह भाजपा का समर्थन करेंगे। ऐसे में अब भाजपा के सभी आठों प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।

भाजपा के आठों प्रत्‍याशि‍यों की होगी जीत: केशव मौर्य

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा, “भाजपा के आठों प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव जीत रहे हैं और अच्छे अंतर से जीत रहे हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा गठबंधन आश्वस्त है।” यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “…मुझे विश्वास है कि हमारी पार्टी के आठों प्रत्याशी बड़े अंतर से राज्यसभा चुनाव जीतेंगे।”

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।