गुरुवार, जून 11 2026 | 10:54:33 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / उत्तर प्रदेश में अब पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा भी हुई स्थगित

उत्तर प्रदेश में अब पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा भी हुई स्थगित

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2024 (UPPSC 2024 Prelims) का आयोजन 17 मार्च 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड आज यानी 7 मार्च 2024 को जारी किये जाने की संभावना थी जो अब जारी नहीं किये जायेंगे, क्योंकि आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर इस एग्जाम को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

पोस्टपोंड हो गया एग्जाम

यूपीपीएससी प्रीलिम एग्जाम जो 17 मार्च को होना था उसे जुलाई 2024 (संभावित) तक पोस्टपोंड कर दिया गया है। विभाग ने अपनी नोटिफिकेशन में बताया कि इस परीक्षा का अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। अब एग्जाम का आयोजन जुलाई में संभावित है।आपको बता दें कि पिछले वर्ष मई माह में परीक्षा का आयोजन किया गया था वहीं वर्ष 2022 में एग्जाम को एक बार पोस्टपोंड किया गया था। कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसी तिथि को शेयर कर यूपीपीएससी प्रीलिम एग्जाम को पोस्टपोंड होने की बात कही जा रही है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है।

दो पालियों में आयोजित होगा एग्जाम

यूपीपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अब जुलाई 2024 में किया जाना संभावित है और परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जानी है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

विश्वासघात और धमकी: लखनऊ में जबरन धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के दो मामलों से सनसनी

लखनऊ । मंगलवार, 9 जून 2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो अलग-अलग इलाकों …