बुधवार, मार्च 18 2026 | 09:24:37 PM
Breaking News
Home / राज्य / गुजरात / गुजरात विश्वविद्यालय : विदेशी छात्र हैं विवाद के वास्तविक जिम्मेदार

गुजरात विश्वविद्यालय : विदेशी छात्र हैं विवाद के वास्तविक जिम्मेदार

Follow us on:

गांधीनगर. गुजरात विश्वविद्यालय में कुछ छात्रों ने नमाज का विरोध करते हुए विदेशी छात्रों के साथ मारपीट की. इस समाचार ने लोगों को आक्रोशित कर दिया. पर क्या आप इसका वास्तविक कारण जानते है? इसके लिए नमाज का विरोध करने वाले छात्र नहीं बल्कि नमाज पढ़ने वाले छात्र जिम्मेदार है.

गुजरात विश्वविद्यालय में इस्लामिक कट्टरवाद बहुत अधिक बढ़ गई है. उपरोक्त घटना से जुड़ी जानकारी खोजने पर पाया गया कि गुजरात विश्वविद्यालय के हॉस्टल के कॉमन स्टेज की दीवार पर अरबी में एक धार्मिक शब्द लम्बे समय से लिखा हुआ है. कब से, यह किसी को नहीं पता. यह सिर्फ एक घटना है. यदि जांच होती है तो कई और बातें सामने आ सकती हैं.

अब बात उस दिन की करते हैं, जब यह विवाद हुआ. उस दिन विदेशी मुस्लिम छात्र ए ब्लाक के कम्पाउंड में सामूहिक रूप से नमाज़ पढ़ रहे थे. तभी दूसरे ब्लॉक का एक छात्र वहाँ से गुजरा, तो उसने गार्ड से पूछ लिया कि क्या इस प्रकार खुले में नमाज पढ़ने की अनुमति है. इस प्रश्न से नमाज पढ़ रहा अफगानी छात्र हारून इतना नाराज हो गया कि उसने हिन्दू छात्र को चांटा मार दिया. जिसके बाद दूसरी ओर से भी कई छात्र आ गए और मामला मारपीट में बदल गया.

वास्तविकता यह है कि यदि विदेशी मुस्लिम छात्र प्रश्न पूछने वाले छात्र को चांटा नहीं मारता, तो शायद यह विवाद शुरू ही नहीं होता. किन्तु कुछ लोगों ने इसे एक संप्रदाय विशेष के साथ अन्याय बता कर प्रचारित करना शुरू कर दिया. जिससे गुजरात सहित पूरे भारत की छवि खराब होती है.

इनपुट : इंडिया टीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमित शाह गांधीनगर में भारत का पहला CBDC आधारित PDS लॉन्च करते हुए और जनसभा को संबोधित करते हुए

अमित शाह ने गांधीनगर में लॉन्च किया भारत का पहला CBDC आधारित PDS; राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

गांधीनगर. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान …