लोड हो रहा है...

अमेरिका ने पाकिस्तान को ईरान गैस पाइपलाइन समझौते पर लगाई फटकार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान और ईरान के बीच चल रहे गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट का समर्थन नहीं करता है। मंगलवार को अमेरिका की ओर से कहा गया कि वह पाकिस्तान-ईरान गैस पाइपलाइन परियोजना को आगे बढ़ाए जाने के खिलाफ है। अमेरिका ने पाकिस्तान को ईरान के साथ व्यापार करने पर प्रतिबंधों के बारे में भी आगाह किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि हम हमेशा सभी को सलाह देते हैं कि ईरान के साथ व्यापार करने से हमारे प्रतिबंधों को छूने और उनके संपर्क में आने का जोखिम है। हम सभी को इस पर बहुत सावधानी से विचार करने की सलाह देंगे।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को सीधा और सख्त संदेश देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग प्रवक्ता ने कहा कि हम स्पष्ट तौर पर कहना चाहते हैं कि इस पाइपलाइन का समर्थन नहीं करते हैं। ये पाकिस्तान सरकार और पीएम शहबाजद शरीफ के लिए एक बड़ा झटका है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने हाल ही में बताया था कि उनका देश ईरान से गैस पाइपलाइन के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट की मांग कर रहा है।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।