लोड हो रहा है...

पाकिस्तान ने राजनाथ सिंह के बयान को बताया उकसावे वाला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

इस्लामाबाद. भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई थी। द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि पाकिस्तान में भारत आतंकियों का खात्मा कर रहा है। इस बारे में जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत घर में घुसकर मारेगा। राजनाथ सिंह के इस बयान पर अब पाकिस्तान ने रिएक्शन दिया है। पाकिस्तान ने राजनाथ सिंह के बयान की निंदा की है। पाकिस्तान ने राजनाथ के बयान को उत्तेजक बताया है। पाकिस्तान ने भी शुक्रवार को कहा था कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि भारतीय एजेंट्स ने दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की है।

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘कोई भी आतंकी हमारे पड़ोसी देश से अगर भारत को डिस्टर्ब करने की कोशिश करेगा, यहां पर आतंकी हरकतें करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। अगर वह भागकर पाकिस्तान में जाएगा तो पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे।’ राजनाथ सिंह का यह बयान गार्जियन की रिपोर्ट के बाद आया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 2020 से अब तक पाकिस्तान में भारत ने 20 आतंकियों को ढेर किया है। इसमें कहा गया था कि पुलवामा हमले के बाद भारत आक्रामक हो गया।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।