सोमवार, अगस्त 17 2026 | 02:12:03 AM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / आप पर भ्रष्टाचार की दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगा राजकुमार आनंद ने छोड़ा मंत्री पद

आप पर भ्रष्टाचार की दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगा राजकुमार आनंद ने छोड़ा मंत्री पद

Follow us on:

नई दिल्ली. मुसीबतों से घिरे अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।

भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

राजकुमार ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के साथ पार्टी में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई। मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है।

ED ने घर पर की थी छापेमारी

उन्होंने कहा कि मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्रिपद से इस्तीफा देता हूं, क्योंकि मैं भ्रष्टाचारों में नाम नहीं जुड़वाना चाहता। बता दें कि वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे। हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी। पिछले साल नवंबर महीने में राजकुमार आनंद के घर पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। उनसे जुड़े कुल एक दर्जन से ज्यादा परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की थी।

साभार : दैनिक जागरण

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Justice Yashwant Varma cash row inquiry report submitted in Parliament

कैश-एट-होम मामला: Justice Yashwant Varma के खिलाफ तीनों आरोप साबित, संसदीय समिति ने सौंपी दो-वॉल्यूम की रिपोर्ट

नई दिल्ली । बुधवार, 12 अगस्त 2026 न्यायिक उत्तरदायित्व और पारदर्शिता से जुड़े देश के …