शुक्रवार, अगस्त 14 2026 | 10:13:13 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट में भी हुई हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि

मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट में भी हुई हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि

Follow us on:

लखनऊ. बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत हार्ट अटैक से हुई या फिर जहर की वजह से? परिजन की तरफ से लग रहे आरोप के बीच अब इस मामले में जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। मुख्तार के निधन के बाद विसरा जांच रिपोर्ट में जहर नहीं दिए जाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार हार्ट अटैक की वजह से अंसारी की मौत हुई।

विसरा रिपोर्ट न्यायिक जांच टीम को भेज दी गई है। विसरा जांच में जहर दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि 28 मार्च की देर रात बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मुख्तार के परिजन ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए उन्हें जेल में जहर देने का आरोप लगाया था। मुख्तार की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट और न्यायिक जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की भी पुष्टि हुई है। विसरा रिपोर्ट भई सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी हार्ट अटैक से मौत की बात कही थी।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

महाराष्ट्र ATS द्वारा ग्रेटर नोएडा में सील की गई अवैध मेथामफेटामाइन ड्रग्स फैक्ट्री का दृश्य।

महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई: मुंबई से ग्रेटर नोएडा तक फैले ₹9.40 करोड़ के ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, अवैध फैक्ट्री सील

मुंबई । गुरुवार, 13 अगस्त 2026 देश में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों …