गुरुवार, सितंबर 17 2026 | 02:34:49 AM

एक बार अगर छोटे को छोड़ दिया तो वो किसी के बाप की नहीं सुनता : असदुद्दीन ओवैसी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

हैदराबाद. 15 सेकेंड के लिए पुलिस को हटा दें, दोनों भाइयों को पता नहीं चलेगा कि वे कहां से आए और कहां गए… भाजपा नेता नवनीत राणा के भड़काऊ बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है. अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, ‘मैंने छोटे (अकबरुद्दीन ओवैसी) को बहुत समझाकर रोक रखा है, छोड़ दूं क्या? और एक बार अगर छोटा निकल गया तो किसी के बाप की नहीं सुनता सिवाय मेरे. समझा-समझा कर कि मियां ठहरो, दो दिन हैं छोड़ दूं? तुमको मालूम ही क्या है कि छोटा क्या है. मेरा छोटा भाई तोप है, मैंने रोक रखा है वरना… जिस दिन कह दिया कि मियां मैं आराम करता हूं तुम संभाल लो तो…’

ओवैसी ने आगे कहा कि अभी तो वह सिंगल ले रहा है. कह दूं कल से शुरू करो बैटिंग? शुरू हो गया टी20 का तो तुम्हारा भी कैसा होगा देखो. दरअसल, इस विवाद की शुरुआत नवनीत राणा के एक आक्रामक बयान से हुई. हैदराबाद में उन्होंने मंच से कहा कि छोटा (अकबरुद्दीन) बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट हटा दो तो हम दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं. AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2013 में वो विवादित भाषण दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर पुलिस को हटा दिया जाए तो देश में ‘हिंदू-मुस्लिम अनुपात’ को बराबर लाने में उन्हें केवल 15 मिनट लगेंगे.

साभार : जी न्यूज

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।