लोड हो रहा है...

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में तय हुए आरोप

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ यानी डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप तय हो गए हैं। बृजभूषण शरण सिंह पर छह महिला पहलवानों के द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। ऐसे में कोर्ट ने अपने फैसले में यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया।

दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पहलवानों के आरोपों की की जांच की गई थी जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट फाई की गई थी। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय करने को लेकर कोर्ट ने पिछले 26 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। इसके बाद 7 मई को आरोप तय करने को लेकर फैसला सुनाया जाना था लेकिन अंतिम संपादन बाकी रहने के कारण फैसला तब नहीं सुनाया जा सका था।

बृजभूषण की याचिका कोर्ट ने की थी खारिज

बृजभूषण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर बीचे 26 अप्रैल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी याचिका को खारीज कर दी थी। बृजभूषण सिंह ने अपनी अर्जी में कोर्ट से मांग की थी कि जिस दिन 7 सितंबर का ऊपर लगाया जा रहा है, उस दिन में वो दिल्ली में थे ही नहीं।
इस दलील के साथ उन्होंने नए सिरे से जांच की मांग की थी। हालांकि, दोनों पक्षों की तरफ से दी गई दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने बृजभूषण सिंह की अर्जी को खारिज कर दिया था।

साभार : नवभारत टाइम्स

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।