गुरुवार, अगस्त 20 2026 | 11:44:09 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / 25 दिन बाद घर वापस लौटे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी

25 दिन बाद घर वापस लौटे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी

Follow us on:

मुंबई. आखिरकार 25 दिन से जिनकी तलाश हो रही थी, वो गुरुचरण सिंह आखिर मिल गए हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए ये एक्टर लापता थे। पिता परेशान थे। पुलिस में FIR तक हो गई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। मगर एक्टर अपनी ही दुनिया में थे। उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर वह इतने दिनों से कहां और क्या कर रहे थे।

‘आज तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह खुद ही घर लौट आए हैं। उनके आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। जिस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। वह दुनियादारी छोड़कर घर से चले गए थे। इन 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। उनके मुताबिक, वह कई शहरों के गुरुद्वारे में ठहरे थे। उन्हें जब इस बात का एहसास हुआ कि अब उनको घर लौट जाना चाहिए तो वह आ गए।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Awarapan 2, Batwara 1947 और Vishwanath And Sons की बॉक्स ऑफिस कमाई की तुलना, दूसरे दिन के कलेक्शन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को दर्शाता ग्राफिक.

स्वतंत्रता दिवस 2026: बॉक्स ऑफिस पर त्रिकोणीय मुकाबला – Awarapan 2, Vishwanath And Sons और Batwara 1947 की कमाई में बंपर उछाल

मुंबई । रविवार, 16 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लंबे सप्ताहांत (Long Weekend) …