लोड हो रहा है...

अभिनेता रजनीकांत 15 दिन की आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे हिमालय की गोद में

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

देहरादून. हर साल, सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आध्यात्मिक यात्रा के लिए लगभग 15 दिनों के लिए हिमालय की यात्रा करने निकालते हैं। यह साल भी कुछ अलग नहीं था। यूएई की अपनी यात्रा के बाद, रजनीकांत अब हिमालय पहुंच गए हैं। खूबसूरत पहाड़ों के बीच पोज देते हुए रजनीकांत की एक तस्वीर अब वायरल हो गई है। ऐसा लगता है कि एक्टर अपनी आध्यात्मिक यात्रा का सबसे अच्छा समय बिता रहे हैं। दुबई से वापस आने के बाद, रजनीकांत ने हिमालय की अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की। सुंदर पहाड़ों में सूरज की रोशनी का आनंद लेते रजनीकांत की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। ये बहुत सुंदर है।

ताजी हवा और हिमालय की अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता से घिरे हुआ वह कितने खुश लग रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को रजनीकांत उत्तराखंड पहुंचे और उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सफेद कुर्ता और मुंडू के साथ भगवा शॉल और पगड़ी पहने एक्टर आध्यात्मिक भक्ति में डूबे दिखे।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।