लोड हो रहा है...

आंध्र प्रदेश में जारी रहेगा मुस्लिम आरक्षण : टीडीपी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

अमरावती. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता के. रविन्द्र कुमार ने साफ कर दिया है कि आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को आरक्षण दिया जाता रहेगा. रविन्द्र कुमार ने कहा – हां, हमलोग इसे जारी रखेंगे. इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है. के. रविन्द्र कुमार की बात इसलिए काफी अहम है क्योंकि नरेंद्र मोदी इस दफा भारतीय जनता पार्टी के आंकड़े के सहारे प्रधानमंत्री बनने की स्थिति में नहीं हैं. उन्हें खासतौर पर टीडीपी और जदयू का सहयोग चाहिए होगा. ऐसे में, कुछ मुद्दों पर इन राजनीतिक दलों का मतभेद सतह पर आ सकता है.

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने का आक्रामकता से विरोध करते नजर आए हैं. वहीं उन्हे अब जिन सहयोगियों (जदयू, टीडीपी) के साथ सरकार बनाने की नौबत आन पड़ी है, वे मुस्लिम आरक्षण के खुले तौर पर समर्थक हैं. के. रविन्द्र कुमार 2018 से 2024 तक तेलुगू देशम पार्टी के सदस्य के तौर पर राज्यसभा का प्रतिनिधित्त्व कर चुके हैं. उनकी उम्र 67 साल है. रविन्द्र आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के अवानिगाड्डा के रहने वाले हैं.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।