लोड हो रहा है...

मोदी सरकार ने एनटीए के डीजी को हटाया, प्रदीप सिंह खरोला को मिली जिम्मेदारी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इन दिनों विवादों के घेरे में हैं। यूजीसी नेट परीक्षा के रद्द होने के बाद और नीट परीक्षा में धांधली की खबर सामने आने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार की संभावना है और एनटीए के जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे किसी भी पद पर वे क्यों तैनात नहीं है। इस बीच अब सुबोध कुमार सिंह को एनटीए के महानिदेशक पद से हटा दिया गया है और आईएएस प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

साभार : इंडिया टीवी

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।