लोड हो रहा है...

कल भारत पहुँच सकती है विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान (Hurricane Beryl) के कारण विश्व विजेता भारतीय टीम (Indian Team) अबतक अपने देश नहीं पहुंच पाई है लेकिन अब फैन्स के लिए खुशखबरी है, टीम इंडिया के विश्व विजेता खिलाड़ी भारत लौटने वाले हैं. इसके लिए बीसीसीआई (BCCI) ने खास इंतजाम भी कर दिया है. भारतीय टीम  ‘चैंपियंस विश्व कप 24’ नाम के विशेष चार्टर फ्लाइट में भारत लौट रही है. दैनिक भास्कर के रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया भारत के समय के अनुसार 4 जुलाई को सुबह 6 बजे चार्टर फ्लाइट से दिल्ली पहुंच सकती है. वहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिल्ली पहुंचने पर भारतीय टीम प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगी इसके बाद सभी खिलाड़ी मुंबई जाएंगे जहां सभी खिलाड़ी खुली बस पर  ट्राफी के साथ नगर भ्रमण कर सकते हैं .

बीसीसीआई ने ऐसा कर जीत दिल

बता दें कि एक ओर जहां भारतीय टीम चक्रवाती तूफान  के कारण बारबाडोस में फंसी थी तो वहीं, भारत से गए लगभग 22 पत्रकार भी अपने वतन लौट नहीं पाए थे. ऐसे में जब बीसीसीआई सचिव जय शाह को इस बारे में पता चला तो उन्होंने सभी पत्रकारों को भी भारत ले जाने का फैसला किया है. अब सभी भारतीय पत्रकार टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ ही ‘चैंपियंस विश्व कप 24’ नाम के विशेष चार्टर फ्लाइट से भारत लौटने वाले हैं.

एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान पहुंचा बारबाडोस

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की रोमांचक जीत हासिल कर खिताब जीता. दो जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी से उड़ान भरने वाले विमान के स्थानीय समयानुसार रात दो बजे बारबडोस पहुंचने की उम्मीद है.

कार्यक्रम के अनुसार विमान के अब बारबडोस से सुबह साढ़े चार बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरने की उम्मीद है। दिल्ली पहुंचने में 16 घंटे का समय लगेगा जहां टीम गुरुवार को सुबह छह बजे (भारतीय समयानुसार) उतरेगी, बशर्ते टीम की रवानगी में और देरी नहीं हो.

- Advertisement -

यहां ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार से परिचालन फिर से शुरू हो गया. इससे पहले भारतीय टीम को दो जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे रवाना होना था और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर पहुंचना था. खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे लेकिन इस कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।