लोड हो रहा है...

पिछले महीने स्थगित हुई नीट पीजी परीक्षा अब 11 अगस्त को होगी आयोजित

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली NEET-PG परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। एजेंसी ने परीक्षा की तिथि 11 अगस्त तय की है। एजेंसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा को यूजी परीक्षा के लिए लीक हुए पेपर सहित कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद के बीच शुरू होने से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था।

परीक्षा प्रक्रिया की मजबूती की जांच करना चाहता था शिक्षा मंत्रालय

परीक्षा रद्द होने के बाद एनबीई के अध्यक्ष डॉ. अभिजात सेठ ने कहा था कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि शिक्षा मंत्रालय परीक्षा प्रक्रिया की मजबूती की जांच करना चाहता था और यह आश्वासन प्राप्त करना चाहता था कि इस प्रक्रिया में कोई कमजोरी नहीं है। उन्होंने कहा कि एनबीई पिछले सात वर्षों से नीट-पीजी का आयोजन कर रहा है और बोर्ड की सख्त एसओपी के कारण अब तक पेपर लीक की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

नई तिथि की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा परीक्षा में अनियमितताओं के मद्देनजर सरकार के साइबर अपराध निरोधक निकाय के साथ बैठक के कुछ दिनों बाद की गई है। सरकार ने कहा था कि वह NEET-PG की प्रक्रिया की मजबूती का गहन मूल्यांकन करेगी। बैठक में सुझाए गए उपायों में परीक्षा से दो घंटे पहले प्रश्नपत्र तैयार करना शामिल था।
नीट-पीजी का आयोजन देश भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए एमबीबीएस डिग्री धारकों की पात्रता का आकलन करने के लिए किया जाता है।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।