लोड हो रहा है...

विराट कोहली के वन8 कम्यून पब पर बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

बेंगलुरु. क्रिकेटर विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित One8 Commune पब पर एफआईआर दर्ज की गई है. बेंगलुरु पुलिस ने ये कार्रवाई क्लोजिंग टाइम रुल को फॉलो नहीं करने के लिए की गई है. बताया जा रहा है कि One8 Commune पब के मैनेजर पर बंद होने के समय के नियमों का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है. बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई FIR में आरोप है कि कस्तूरबा रोड पर स्थित वन8 कम्यून पब 6 जुलाई को बंद होने के समय के बाद 1:20 बजे खुला हुआ था और ग्राहकों को सर्विस दे रहा था.

दरअसल, रात में गश्त कर रही पुलिस टीम को शिकायत मिली थी कि वन8 कम्यून पब देर रात तक खुला हुआ है. जब पुलिस टीम रात 1:20 बजे पब पहुंची तो पाया गया कि पब उस वक्त भी ग्राहकों को सेवा दे रहा है. इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. विराट कोहली वन8 कम्यून के मालिक हैं. इसकी ब्रांचें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में हैं. पिछले साल दिसंबर में ही इसे बेंगलुरु में खोला गया है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 6 जुलाई को कर्नाटक सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन न करने वाले पब और बार के खिलाफ बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन ने अभियान चलाया था. इस दौरान वन8 कम्यून पब निर्धारित वक्त के बाद भी खुला पाया गया और ग्राहकों को सेवाएं दे रहा था. इसी वजह से ये कार्रवाई की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, अभी वन8 कम्यून पब की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।