लोड हो रहा है...

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाने पर पत्रकार को देना होगा लाखों का जुर्माना

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया. इसको लेकर मिलान के एक कोर्ट ने पत्रकार को 5,000 यूरो यानी 456913.85 रुपये का जुर्माना लगाया है. बता दें कि पत्रकार गिउलिया कॉर्टेस ने साल 2021 में सोशल मीडिया के जरिए मेलोनी की हाइट का मजाक उड़ाया था.  इसके लिए कोर्ट ने उन पर लगभग 1 लाख तक का जुर्माना भी लगाया था.

पत्रकार ने लंबाई का उड़ाया मजाक

अक्टूबर 2021 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कॉर्टेस ने दिवंगत फासीवादी नेता बेनिटो मुसोलिनी के साथ जॉर्जिया मेलोनी की एक नकली तस्वीर पोस्ट की थी. जिसपर उन्होंने लिखा था,’ जॉर्जिया मेलोनी आप मुझे बिल्कुल भी डराती नहीं हैं. आखिरकार आप केवल 4 फीट लंबी हैं. मैं आपको देख भी नहीं सकती.’ उस समय मेलोनी की पार्टी दक्षिणपंथी ब्रदर्स ऑफ इटली विपक्ष में थी. प्रधानमंत्री ने उस दौरान इस पोस्ट पर आपत्ति भी जताई थी.

जुर्माने का ऐसे होगा इस्तेमाल

जर्नलिस्ट गिउलिया कॉर्टेस के इस विवादित पोस्ट के बाद की सारी वेबसाइटों पर मेलोनी की लंबाई 1.58m  से 1.63m के बीच बताई गई है. मेलोनी के वकील का कहना है कि प्रधानमंत्री उन्हें मिलने वाले हर्जाने का इस्तेमाल लोगों को दान देने के लिए कर सकती हैं. वहीं  गिउलिया कॉर्टेस सजा के खिलाफ अपील कर सकती हैं.

पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी हैं मेलोनी

जॉर्जिाया मेलोनी का पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करने का इतिहास रहा है. पिछले साल रोम के एक कोर्ट ने सबसे ज्यादा बिकने वाले ऑथर रॉबर्टो सवियानो पर भी 1,000 यूरो यानी 91,443 रुपये और कानूनी शुल्क का जुर्माना लगाया था. बता दें कि रॉबर्टो ने साल 2021 में मेलोनी के अवैध आव्रजन पर कठोर रूख अपनाने को लेकर टेलिविजन पर उनकी आलोचना की थी.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।