लोड हो रहा है...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संशोधित नीट यूजी परिणाम हुआ घोषित

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. एनटीए ने 18 जुलाई को नीट मामले पर सु्प्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मिले निर्देशों के बाद आज, 20 जुलाई को नीट के उम्मीदवारों का रिजल्ट (NEET UG Result) दोबारा घोषित किया है। उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट पर जाकर exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नीट का रिजल्ट शहर और केंद्र वाइज फिर से जारी करने का निर्देश दिया था। इसके लिए शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को आज, 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर मुख्य पृष्ट पर ही रिवाइज्ड स्कोर कार्ड देखने के लिए लिंक एक्टिव है।
  • इस लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद “Click here for NEET 2024 Revised Score Card!” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशिय जैसे आवेदन संख्या जन्मतिथि और ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।

छात्रों की पहचान छुपाकर रखने का दिया था निर्देश

18 जुलाई को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनटीए को छात्रों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परीक्षा रद्द करने, पुनः परीक्षा कराने तथा कदाचार के आरोपों की न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं की समीक्षा के बाद 22 जुलाई को अपना अंतिम फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है।

जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

नीट मामले पर 18 जुलाई की सुनवाई से पहले केंद्र ने कहा था कि नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया (NEET UG 2024 Counselling Date) जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है, जोकि 4 राउंड में आयोजित होगी। दूसरी ओर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में सभी मेडिकल कॉलेजों से एक नोटिस जारी कर पोर्टल पर सीटों की पूरी जानकारी अपलोड करने के लिए कहा था। इसके लिए कॉलेजों को आज, 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। कॉलेजों से सीटों का ब्यौरा मांगना भी इसी ओर इशारा करता है कि नीट यूजी काउंसलिंग जल्द शुरू हो सकती है।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।