लोड हो रहा है...

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा और विनेश फोगाट ने किया शानदार प्रदर्शन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो यानी भाला फेंक में फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा पहले प्रयास में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.34 मीटर के साथ ओलंपिक पुरुष भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए. इसके बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह पक्की कर ली.

सुपर-16 राउंड में वर्ल्ड नंबर वन पहलवान को हराने वाली विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया है. विनेश अब महिलाओं की 50 केजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं. विनेश ने यूक्रेन की उकसाना को क्वार्टर फाइनल में 7-5 से पटका.

टेबल टेनिस में भारत की पुरुष टीम हार गई है. भारत की हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की जोड़ी को चीन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय जोड़ी को चीन ने 11-2, 11-3, 11-7 से हरा दिया. इसके बाद दूसरे मैच में चीन के जेनडॉन्ग ने भारत के अचंता शरत कमल को 9-11, 11-7, 11-7, 11-5 से हराया. वहीं तीसरे मैच में चुकिन वैंग ने मानव ठक्कर को 11-9, 11-6, 11-9 से शिकस्त दी.

साभार : एबीपी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।