लोड हो रहा है...

कंगना रनौत को बलात्कार का बहुत अनुभव है : सिमरनजीत सिंह मान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

चंडीगढ़. मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रणौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। किसानों को लेकर की गई उनकी आपत्तिजनक बातों को लेकर किसान संगठन और विपक्षी पार्टियां आगबबूला हैं। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने भी आज कंगना के बयान पर गुस्सा जाहिर किया, मगर इस दौरान उनकी भी जुबां फिसल गई। सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि कंगना रनौत को बलात्कार का बहुत अनुभव है और आप उनसे पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है। इसके बाद कंगना भी कहां पीछे रहने वाली थीं, उन्होंने भी अपने एक्स हैंडल से इस बयान की आलोचना करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि यह देश बलात्कार को कमतर करना कभी नहीं छोड़ेगा। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

अकाली दल के नेता के बिगड़े बोल

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना को उनके किसान विरोधी बयान पर आड़े हाथों लिया। मीडिया से बात करते हुए सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता, लेकिन कंगना रनौत को बलात्कार का बहुत अनुभव है और आप उनसे पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि बलात्कार कैसे होता है।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।