लोड हो रहा है...

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को जम्मू में भाषण देते हुए बेहोश होकर गिर पड़े। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के बरनोटी में संबोधन के दौरान बेहोश हो गए। इसके बाद मंच पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें कुछ मिनट के लिए भाषण रोकना पड़ा। कुछ देर बाद उन्होंने बैठकर कुछ मिनट भाषण दिया, लेकिन बीच में फिर रुक गए। बाद में उन्होंने खड़े होकर 2 मिनट भाषण दिया। जाते-जाते सबको यह कहकर संबोधन किया कि वह 83 साल के हैं अभी मरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तब तक नहीं मरूंगा जब तक मोदी को सत्ता से हटा नहीं लूंगा।

‘रिमोट-कंट्रोल वाली सरकार चलाना चाहते थे पीएम मोदी’

अपने संबोधन के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। अगर वे चाहते तो एक-दो साल में ही चुनाव करा लेते। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। वे उपराज्यपाल के माध्यम से रिमोट-कंट्रोल वाली सरकार चलाना चाहते थे। पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया। क्या आप ऐसे व्यक्ति पर विश्वास कर सकते हैं जो 10 साल में आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सकता? अगर कोई भाजपा नेता आपके सामने आता है, तो उससे पूछें कि वे समृद्धि लाए या नहीं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।