बुधवार, अगस्त 12 2026 | 08:33:45 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / मुस्लिमों ने उत्तर प्रदेश में किया कन्या पूजन, बेटियों को बताया रहमत

मुस्लिमों ने उत्तर प्रदेश में किया कन्या पूजन, बेटियों को बताया रहमत

Follow us on:

लखनऊ. गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाते हुए प्रयागराज में मुस्लिम मंच ने कन्या पूजन किया। कन्याओं को घर बुलाया गया। नवमी पर देवी के रूप में 9 कन्याओं को पूजा गया। उनके पैरों पर आलता लगाया गया। दही जलेबी खिलाकर पूजन किया गया।

इस मौके पर पूर्वी यूपी के सहसंयोजक फरीद साबरी ने कहा – सभी धर्म में बेटियों का रुतबा बहुत बुलंद है। हम सभी को चाहिए सभी एक दूसरे के धर्म की बेटियों के मान सम्मान की रक्षा करें। हिंदू भाइयों में बेटी को देवी का रूप और मुस्लिम समाज में रहमत माना जाता है।

यह आयोजन शहर की चक दलित बस्ती में किया गया। कन्याओं को वापस जाते वक्त स्टेशनरी का गिफ्ट भी दिया गया। इस मौके पर वकीम अहमद, राहिला बेगम, शकील सलमानी, मोनी खान, अनीता देवी आदि लोग मौजूद रहीं।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

यूपी के मदरसे में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रध्वज और स्वतंत्रता दिवस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

UP Madarsa Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस 2026 पर यूपी के मदरसों में लहराएगा तिरंगा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे भव्य कार्यक्रम

लखनऊ | सोमवार, 10 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने …