लोड हो रहा है...

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के निर्माता पति राज कुंद्रा के घर पर ईडी ने मारा छापा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. प्रोड्यूसर राज कुंद्रा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) छापेमारी कर रही है. राज कुंद्रा बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं. इससे पहले उनका नाम पोर्नोग्राफी मामले में सामने आया था. ED पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े लोगों पर छापेमारी कर रही है. ईडी के अधिकारी सुबह 6 बजे से सांताक्रूज स्थित शिल्पा शेट्टी के घर पर जांच कर रहे हैं. राज कुंद्रा को पहले पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था.

गिरफ्तार हुए थे कुंद्रा

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी कुंद्रा के सहयोगियों के परिसरों की भी तलाशी ले रही है. कुंद्रा को जून 2021 में कथित तौर पर ‘अश्लील’ फिल्में बनाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था. वह फिलहाल सितंबर 2021 से जमानत पर हैं. हालांकि उन्हें दो महीने जेल में रहना पड़ा था.

5 लोग हुए थे गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि कुंद्रा इस मामले में अहम साजिशकर्ता थे. मुंबई पुलिस ने फरवरी 2021 में पोर्नोग्राफी रैकेट का भांडाफोड़ किया था. इस मामले में कुंद्रा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मुंबई पुलिस में कुछ बदलाव की वजह से ये केस पूरा नहीं हो सका था. जून में, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अपनी जांच फिर से शुरू की और राज कुंद्रा की कंपनी के स्वामित्व वाले ऐप हॉटशॉट्स की संलिप्तता का खुलासा हुआ. इसके बाद एक तलाशी अभियान चलाया गया और अधिकारियों ने कहा कि जब्त किए गए सर्वर पर एडल्ट कंटेंट पाया गया.

इन लोगों को बनाया गया आरोपी

कुंद्रा की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान, कुंद्रा के वकील ने तर्क दिया कि न तो वह और न ही उनके साथी एडल्ट कंटे शेयर करने के लिए जिम्मेदार थे.  हालांकि, मुंबई पुलिस ने कहा कि उनके पास कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. कुंद्रा और राज कुंद्रा फिल्म्स के अधिकारियों के अलावा, अभिनेता पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और उमेश कामत को भी मामले में आरोपी बनाया गया था.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।