रविवार, मार्च 22 2026 | 01:23:13 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बुलडोजर चला तोड़ी सीढ़ियां

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बुलडोजर चला तोड़ी सीढ़ियां

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर शुक्रवार को बुलडोजर चला. सपा सांसद के घर के बाहर नाली पर अवैध अतिक्रमण करके स्लैब बनाई गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे जेसीबी मशीन से हटा दिया गया. संभल में अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस बीच प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की टीम पिछले कई दिनों से संभल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है. इसके तहत कई घरों के बाहर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है. इसी क्रम में आज सपा सांसद के घर पर भी कार्रवाई की गई और उनके घर के सामने बनी स्लैब को बुलडोजर से जमीदोज कर दिया गया.

सपा सांसद के घर चला बुलडोजर

संभल एएसपी श्रीशचंद ने बताया कि संभल में तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है. आज जुमे की नमाज भी होने है ऐसे में मंदिर और मस्जिद दोनों के आसपास सिक्योरिटी बढ़ाई गई है. आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. घरों की छतों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है. एएसपी ने सभी लोगों से परंपरागत तरीके से नमाज पढ़ने की अपील की इसके साथ ही साफ किया बाहरी लोगों को मस्जिद में आने की इजाजत नहीं होगी.

संभल में मस्जिद एक एएसआई सर्वे को लेकर भड़की हिंसा के बाद से ही सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. उन्हें संभल हिंसा में आरोपी नंबर एक बनाया गया है तो वहीं गुरुवार को बिजली विभाग की ओर से भी सपा सांसद पर बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है.  विभाग ने इस मामले में उन पर 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया, जिसके बाद उनके घर की बिजली काट दी गई है. ख़बर के मुताबिक जब तक सपा सांसद जुर्माना नहीं भरेंगे तब तक उनका कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ में समीक्षा बैठक करते हुए।

योगी सरकार का मास्टरप्लान: अब मजदूर नहीं, ‘मालिक’ बनेंगी यूपी की ग्रामीण महिलाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देने के लिए योगी सरकार ने …